महाराष्ट्र

महाराष्ट्र चाचा-भतीजे की जंग , NCP के दोनों गुटों का शक्ति प्रदर्शन आज, कौन किसके साथ आज होगा फैसला !

महाराष्ट्र चाचा-भतीजे की जंग , NCP के दोनों गुटों का शक्ति प्रदर्शन आज, कौन किसके साथ आज होगा फैसला !

महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में जारी सियासी घमासान को लेकर आज 5 जुलाई का दिन बेहद अहम साबित हो सकता है. NCP के अजित और शरद पवार गुटों ने व्हिप जारी किया है. अलग-अलग बैठक बुलाई गई है. ऐसा लगता है मानो दोनों गुटों ने ही आज अपनी-अपनी ताकत दिखाने का मन बना लिया है.

बता दें कि बैठक के लिए शरद पवार गुट की ओर से मुख्य सचेतक जितेंद्र आव्हाड ने सभी विधायकों को एक लाइन का व्हिप जारी किया है और उनसे बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा है। वहीं अजीत गुट ने भी सभी वर्तमान और पूर्व विधायकों, सांसदों, पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और अन्य को बैठक में उपस्थित रहने के लिए नोटिस जारी किया है।

इससे पहले अजित गुट ने दक्षिण मुंबई स्थित सरकारी बंगला नंबर ए-5 में मंगलवार को एनसीपी का नया दफ्तर खोला है। खास बात यह है कि यहां शरद पवार की तस्वीर लगाई गई। हालांकि शरद पवार ने इसपर आपत्ति जताते हुए कहा, जो लोग मेरी विचारधारा से सहमत नहीं हैं, उन्हें मेरी तस्वीर लगाने का अधिकार नहीं है। मेरे जीते जी मेरी तस्वीर कहां लगेगी, यह तय करना मेरा अधिकार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×