दुनिया

महात्मा गाँधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की उपासक प्रज्ञा ठाकुर को संसद में साथ बिठाने वाले, अंग्रेज़ो से माफ़ी मांगने वाले सावरकर के जन्मदिन पर नयी संसद का उद्घाटन करने वाले मोदी ने जापान में कहा हमारी इच्छा महात्मा गांधी की नीति से मेल खाती है।

महात्मा गाँधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की उपासक प्रज्ञा ठाकुर को संसद में साथ बिठाने वाले, अंग्रेज़ो से माफ़ी मांगने वाले सावरकर के जन्मदिन पर नयी संसद का उद्घाटन करने वाले मोदी ने जापान में कहा हमारी इच्छा महात्मा गांधी की नीति से मेल खाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने और उसका अनावरण करने का अवसर देने के लिए जापान सरकार को धन्यवाद दिया।

मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भी दुनिया ‘हिरोशिमा’ शब्द सुनते ही सहम जाती है। मुझे जी7 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी जापान यात्रा के दौरान महात्मा गांधी की एक आवक्ष प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिला। आज दुनिया जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद से पीड़ित है। पूज्य बापू के आदर्श जलवायु परिवर्तन के साथ जो लड़ाई है उसे जीतने का उत्तम से उत्तम मार्ग है। उनकी जीवन शैली प्रकृति के प्रति सम्मान, समन्वय और समर्पन का उत्तम उदाहरण रही है।

आगे जापान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिरोशिमा में महात्मा गांधी की मूर्ति अहिंसा के विचार को आगे बढ़ाएगी। मेरे लिए यह जानना एक महान क्षण है कि मैंने जापानी पीएम को जो बोधि वृक्ष उपहार में दिया था, वह यहां हिरोशिमा में लगाया गया है ताकि लोग यहां आने पर शांति के महत्व को समझ सकें। मैं महात्मा गांधी को सम्मान देता हूं।

साथ ही जापान के हिरोशिमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं यहां हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने और उसका अनावरण करने का अवसर देने के लिए जापान सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम सभी को महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए और विश्व कल्याण के मार्ग पर चलना चाहिए। यही महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान एक महिला ने पीएम मोदी को पटका भी पहनाई।

जापान के हिरोशिमा में पीएम मोदी द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने पर हिरोशिमा के मेयर मतसुई काजुमी ने कहा कि महात्मा गांधी एक बहुत सम्मानित इंसान थे जिन्होंने जीवन भर अहिंसा को अपनाया। इस शहर में उनकी आवक्ष प्रतिमा की यह प्रस्तुति बहुत सार्थक है क्योंकि हमारी इच्छा बिल्कुल महात्मा गांधी की नीति से मेल खाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×