मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने किया आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद, मध्य प्रदेश को दीं 5 गारंटी, 5 सौ रुपए में गैस सिलिंडर हर महिला को 15 सौ रुपए महीने, 100 यूनिट बिजली मुफ्त,

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने किया आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद, मध्य प्रदेश को दीं 5 गारंटी, 5 सौ रुपए में गैस सिलिंडर हर महिला को 15 सौ रुपए महीने, 100 यूनिट बिजली मुफ्त,

मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज़ हो गयी है हर पार्टी अपनी रणनीति बनाकर मैदान में उतरने को तैयार है इसी के मद्देनज़र कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद करते हुए लोगों को पांच गारंटी दी है और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही इन्हें पूरा करने का वादा भी किया है।

जबलपुर के शहीद स्मारक में आयोजित जनसभा में प्रियंका गांधी ने राज्य की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर हमले बोले और वर्तमान दौर की राजनीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य में 18 साल से बीजेपी की सरकार है और उसने सिर्फ वादे और घोषणाएं करने का ही काम किया है। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि बीते तीन साल में सिर्फ 21 लोगों को ही यह सरकार नौकरी दे सकी है।


 

प्रियंका गांधी ने आगामी समय में होने वाले राज्य के विधानसभा चुनाव को लेकर आम जनता से पांच वादे किए हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य में हर महिला को 15 सौ रुपए महीने दिए जाएंगे, गैस सिलेंडर एक हजार रुपए में नहीं पांच सौ रुपए में मिलेगा, 100 यूनिट बिजली मुफ्त होगी वही 200 यूनिट बिजली की आधी राशि देना होगी, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन को लागू किया जाएगा और किसानों की कर्ज माफी को जारी रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×