मध्यप्रदेश भाजपा की शिवराज सिंह चौहान सरकार घोटालों की सरकार है, शिवराज सिंह चौहान की सरकार में 220 माह में 225 घोटाले हुए हैं -प्रियंका गाँधी
मध्यप्रदेश भाजपा की शिवराज सिंह चौहान सरकार घोटालों की सरकार है, शिवराज सिंह चौहान की सरकार में 220 माह में 225 घोटाले हुए हैं -प्रियंका गाँधी
मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करने आईं। वह विमान से जबलपुर पहुंची और उसके बाद नर्मदा नदी के तट पर ग्वारीघाट पर पहुंच कर उन्होंने पूजा-अर्चना की और नर्मदा मैया की आरती की। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, सांसद विवेक तंखा सहित तमाम अन्य नेता मौजूद रहे।
प्रियंका गांधी ने आगामी समय में होने वाले राज्य के विधानसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार को घोटालों की सरकार करार दिया है। उन्होंने कहा है कि यह सरकार 220 माह से राज्य की सत्ता पर है और इस दौरान 225 घोटाले हुए हैं, इससे साफ है कि हर माह एक घोटाला हुआ है।
BJP ने 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले किए हैं।
व्यापम घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, खनन घोटाला, कोरोना घोटाला, बिजली विभाग का घोटाला, ई-टेंडर घोटाला, टीवी सेट वितरण घोटाला।
इन्होंने नर्मदा मैया और महाकाल कॉरिडोर को भी नहीं छोड़ा।
: @priyankagandhi जी… pic.twitter.com/edrNnHgGhi
— Congress (@INCIndia) June 12, 2023
कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरोधियां द्वारा गालियां देने का मामला उठाया था जिस पर तंज कसते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी की गाली वाली लिस्ट से मध्य प्रदेश की घोटालों की लिस्ट कहीं लंबी है, यहां नर्मदा नदी हो, महाकाल कॉरिडोर हो किसी को भी नहीं छोड़ा गया है घोटाले के मामले में।प्रियंका गांधी ने कहा कि वे यहां वोट मांगने नहीं आई हैं