मणिपुर

मणिपुर में अब कैसे हैं हालात? मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दी जानकारी हिंसा में अब तक 60 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा लोग घायल !

मणिपुर में अब कैसे हैं हालात? मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दी जानकारी हिंसा में अब तक 60 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा लोग घायल !

मणिपुर में 3 मई को भड़की हिंसा के बाद जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के मुताबिक, हिंसा में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। सीएम ने माना कि अब भी 10 हजार लोग फंसे हुए हैं।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि जातीय हिंसा में अब तक 60 लोगों की जान जा चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जबकि करीब 35,000 लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। सीएम का कहना है कि इस हिंसा में करीब 1,700 घरों में आगजनी की गई है।

इसके साथ ही सीएम एन बीरेन सिंह ने हिंसा के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. सीएम बीरेन सिंह ने कहा, “मृतकों के परिवार के लिए 5-5 लाख रुपये, गंभीर चोट से घायल लोगों के लिए 2-2 लाख और कम गंभीर चोट का शिकार लोगों को 25 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. इसके साथ ही जिनके घर जले हैं, उन्हें 2-2 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×