राष्ट्रीय

भारत में केवल 1% सबसे अमीर लोगो के पास देश की कुल संपत्ति का 40% से ज़्यादा हिस्सा है,-मल्लिकार्जुन खड़गे

भारत में केवल 1% सबसे अमीर लोगो के पास देश की कुल संपत्ति का 40% से ज़्यादा हिस्सा है,-मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश में फैली आर्थिक असमानता को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’, देश में फैली आर्थिक असमानता को दूर करने के लिए है।


 

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, “बीजेपी ने आर्थिक असमानता की खाई को इतना गहरा कर दिया है कि देश का आम इंसान उसमें धंसता जा रहा है। भारत में सबसे अमीर 1 फीसदी के पास देश की कुल संपत्ति का 40 फीदसी से ज्यादा हिस्सा है, जबकि आधी आबादी के पास 3 फीसदी ही हिस्सा बचा है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’, आर्थिक असमानता की खाई को भरने का आंदोलन है।”

Related Articles

Back to top button
×