राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा : 6 अक्टूबर को कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,

भारत जोड़ो यात्रा : 6 अक्टूबर को कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,

भारत जोड़ो यात्रा’ में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) शिरकत करेंगी. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया के साथ इस यात्रा में भाग लेंगी या नहीं.

ध्यान रहे कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं के साथ पिछले 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शरुआत की थी. पिछले 30 सितंबर को राहुल गांधी पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के गुडलुर से कर्नाटक के गुंडलुपेट पहुंचे थे. यह यात्रा कर्नाटक में करीब 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यह दूरी कुल 21 दिनों में तय की जाएगी.

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के साथ जुड़ेंगी. यात्रा शुरू होने के बाद पहली बार सोनिया गांधी इसमें भाग लेंगी. ध्यान रहे कि अभी हाल ही विदेश से इलाज कराकर सोनिया गांधी लौटीं हैं.

Related Articles

Back to top button
×