भगवा आतंकवाद का आह्वान , जो लोग भगवा पहनते हैं। अब जरूरत है आतंकवादी बनने की। आतंकी बन जाओ -पुलकित महाराज
भगवा आतंकवाद का आह्वान करने वाले पुलकित महाराज गिरफ्तार !
हाल ही में पुलकित का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ विवादित बयान देते हुए कहा था कि भगवा पहनने वालों अब तुम भी आतंकवादी बन जाओ।
वायरल वीडियो में पुलकित महाराज ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि, “आप लोग किस बात के लिए इतनी जोर से चिल्लाते हो, जैसे अल्लाह बहरा हो गया है। कौन है अल्लाह? कहां है अल्लाह? किसने देखा है अल्लाह? अगर इतना ही डर है तो हिंदू बन जाओ। ये लोग आतंकवादी हैं, टेररिस्ट हैं। मैं आज भगवावादियों से कहता हूं कि जो लोग भगवा पहनते हैं। अब जरूरत है आतंकवादी बनने की। आतंकी बन जाओ और उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दो। गोली से जवाब दो, बंदूक से जवाब दो।”
गाजियाबादधर्म विशेष को लेकर विवादित बयान देने वाले पुलकित महाराज को साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
शालीमार गार्डन में रहने वाले पुलकित महाराज ने 4 दिन पहले दिया था था विवादित बयान। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिटी के आदेश पर साहिबाबाद थाने में हुआ था मुकदमा दर्ज। pic.twitter.com/b00ZMdd106— AMIT KUMAR GOUR (@gouramit) April 13, 2022
इस बयान के वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश की साहिबाबाद पुलिस ने विवादित बयान देने वाले पुलकित महाराज को गिरफ्तार कर लिया है।