उत्तराखंड

बाबा दुकान विवाद: उत्तराखंड के दीपक के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, बताया बब्बर शेर,

उत्तराखंड के कोटद्वार में एक दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बन गया है. अब इस मामले में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दुकानदार के पक्ष में खड़े हुए दीपक को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने दीपक को भारत का हीरो और बब्बर शेर कहा है.

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि ”उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं. दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं – उस संविधान के लिए जिसे BJP और संघ परिवार रोज रौंदने की साजिश कर रहे हैं. वे नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है.


 

इसके आने उन्होंने आरएसएस और उत्तराखंड सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए.” उन्होंने लिखा, ”संघ परिवार जानबूझकर देश में आर्थिक और सामाजिक जहर घोल रहा है, ताकि भारत बंटा रहे और कुछ लोग डर के सहारे राज करते रहें. उत्तराखंड की BJP सरकार खुलेआम उन असामाजिक ताकतों का साथ दे रही है जो आम नागरिकों को डराने और परेशान करने में लगी हैं. नफरत, डर और अराजकता के माहौल में कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता. शांति के बिना विकास सिर्फ एक जुमला है. हमें और दीपकों की जरूरत है – जो झुकें नहीं, जो डरें नहीं, और जो पूरी ताकत से संविधान के साथ खड़े रहें. हम तुम्हारे साथ हैं भाई. डरो मत. तुम बब्बर शेर हो.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×