उत्तरप्रदेश

बड़ी खबर : करौली आश्रम में मिला ग्रेटर नोएडा के व्यापारी का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान !

बड़ी खबर : करौली आश्रम में मिला ग्रेटर नोएडा के व्यापारी का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान !

कानपुर में स्थित करौली बाबा उर्फ डॉ.संतोष सिंह भदौरिया के आश्रम  करौली आश्रम और कानपुर पुलिस के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रेटर नोएडा के एक व्यापारी की लाश करौली आश्रम में मिली। आश्रम के कर्मचारियों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को कमरे से बाहर निकाला।

करौली बाबा उर्फ डॉ.संतोष सिंह भदौरिया के आश्रम में 5 दिन पहले ग्रेटर नोएडा के एनएसजी अपार्टमेंट निवासी प्रॉपर्टी डीलर देवेंद्र सिंह भाटी आए हुए थे। बीते 30 अप्रैल की सुबह 7:30 बजे वह कमरे से निकले और रात 9:00 बजे वापस कमरे में गए थे। जब वह बाहर नहीं निकले तो सेवादारों को कुछ शक हुआ। मोबाइल कैमरे में रिकार्डिंग करते हुए हथौड़ी और कुल्हाड़ी से कमरे का गेट तोड़ा गया। आश्रम में तैनात कर्मी गोपाल गुप्ता के मुताबिक कमरा तोड़ने पर देवेंद्र सिंह का शव फर्श पर पेट के बल पड़ा हुआ था।

मिली जानकारी के मुताबिक जब व्यापारी की लाश को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया तो उसके शरीर पर खून के निशान मिले। रिपोर्ट के मुताबिक मृतक के बाएं पैर के अंगूठे पर खरोच थी। नाक से खून आ रहा था। दाहिने हाथ पर सलाइवा और खून के निशान मौजूद मिले। कारोबारी देवेंद्र सिंह भाटी के परिवार ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया। डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल ने बताया कि परिवार वालों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×