राष्ट्रीय

पूर्वोत्तर में कांग्रेस का सफाया,180 सीटों में से कुल 8 सीटें मिली , पश्चिम बंगाल में TMC , महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भाजपा को करारा झटका !

पूर्वोत्तर में कांग्रेस का सफाया,180 सीटों में से कुल 8 सीटें मिली , पश्चिम बंगाल में TMC , महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भाजपा को करारा झटका !

तमाम कोशिशों के बावजूद कांग्रेस एक बार फिर पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। त्रिपुरा में वामदलों के साथ गठबंधन  भी पार्टी को सत्ता तक नहीं पहुंचा सका। हालांकि, पार्टी को गठबंधन का फायदा मिला और वह तीन सीट जीतने में सफल रही। वहीं, दूसरी तरह पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु उपचुनाव में पार्टी ने जीत दर्ज की।

त्रिपुरा में कांग्रेस और वामदलों ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। पार्टी को गठबंधन की जीत की भरोसा था, पर ऐसा नहीं हुआ। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने हार के कारणों पर विचार करने को कहा है। कांग्रेस इन चुनावों में आठ फीसदी वोट के साथ तीन सीट जीती है। जबकि 2018 के चुनाव में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी। वोट भी सिर्फ डेढ़ फीसदी था।

मेघालय में कांग्रेस सिर्फ पांच सीट जीतने में सफल रही है। इसके साथ पार्टी को वोट प्रतिशत भी करीब 15 फीसदी कम हुआ है। वर्ष 2018 में पार्टी को 28.5 प्रतिशत वोट मिला था, पर इस बार 13 फीसदी रह गया है

पूर्वोत्तर में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा, पर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में पार्टी ने उपचुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के देबाशीष बनर्जी ने सागरदिघी सीट जीत ली।

इसके अलावा, महाराष्ट्र में भी कांग्रेस कस्बापेठ सीट चुनाव जीतने में सफल रही। वर्ष 1995 के बाद इस सीट पर लगातार भाजपा जीत दर्ज करती रही है। वहीं, तमिलनाडु की इरोड पूर्व सीट से पार्टी उम्मीदवार ईवीके एस ईलनगोवन जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश उपचुनावों में जीत को उत्साहजनक मानते हुए कहा कि यह सकारात्मक है।

Related Articles

Back to top button
×