पंजाब

पंजाब में भगवंत मान होंगे AAP के CM उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान !

पंजाब में भगवंत मान होंगे AAP के CM उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान !

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपने सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पंजाब में भगवंत मान पार्टी की ओर से सीएम उम्मीदवार होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान किया है।

आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी ओर से जारी किए गए नंबर पर 21 लाख 59 हजार से ज्यादा लोगों से रेस्पॉन्स आए हैं।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई लोगों ने अपने रेस्पॉन्स में मेरा नाम डाल दिया। हमने इन वोटों को खारिज कर दिया है। इसके बाद बचे हुए 93 फीसदी लोगों ने सरदार भगवंत सिंह का नाम लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×