पंजाब

पंजाब में कर्ज से दबे करीब 930 किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी .जमीन नीलामी की प्रक्रिया शुरू,किसान यूनियनें गुस्से में पंजाब को सिंघु बॉर्डर बनाने की चेतावनी !

फिरोजपुर में दो किसानों को गिरफ्तार किया गया !

फिरोजपुर जिले के 930 किसानों पर 34 करोड़ 36 लाख का कर्ज निकाल कर उनकी गिरफ्तारी के वारंट भेजे जा रहे हैं। रिकवरी वारंट मिलने से नाराज किसानों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।

किसानों का कहना है कि पहले ही गेहूं का झाड़ कम होने के कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ है, दूसरी तरफ सरकार द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सीनियर नेता खलारा सिंह पन्नू ने कहा कि अगर बेवजह किसानों को गिरफ्तार किया गया तो संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों द्वारा जबरन किसानों के घरों पर रिकवरी के लिए रेड की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दो किसान को गिरफ्तार

फिरोजपुर में दो किसानों को गिरफ्तार किया गया था। इन किसानों ने बैंक अधिकारी को एक माह के भीतर धनराशि लौटाने का लिखित वादा किया है तब इन्हें रिहा कर दिया है। बताते हैं कि पंजाब भर में दो हजार किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

 

जलालाबाद में चार सौ किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं, इनमें से 183 वारंट नये तैयार किए गए हैं। गुरुहरसहाए के दो सौ किसान हैं, जिनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। इसी तरह मानसा के दो सौ किसानों के गिरफ्तारी वारंट तैयार किए गए हैं।

महिला किसान यूनियन की भगवंत मान को चेतावनी

महिला किसान यूनियन की अध्यक्ष बीबी राजविंदर कौर राजू ने पंजाब सरकार व मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दी है। यूनियन अध्यक्ष ने कहा है कि यदि कृषि विकास बैंकों और सहकारी समितियों के माध्यम से हो रही कर्जदार किसानों की गिरफ्तारी तुरंत नहीं रुकी तो किसान यूनियन संघर्ष को मजबूर होंगी। उन्होंने किसानों से संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×