राष्ट्रीय

देवभूमि हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का हिमाचल में जोरदार स्वागत, , काठगढ़ मंदिर में पूजा के बाद पैदल चलेंगे राहुल गांधी

देवभूमि हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का हिमाचल में जोरदार स्वागत, , काठगढ़ मंदिर में पूजा के बाद पैदल चलेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जारी है। पंजाब के बाद यात्रा हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर कर गई है। हिमाचल प्रदेश में ‘भारत यात्रियों’ का जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग ‘भारत यात्रियों’ का स्वागत करने के लिए हिमाचल के घटोटा पहुंचे थे।

हिमाचल के घटोटा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अन्य ‘भारत यात्रियों’ के साथ बुधवार को पदयात्रा की शुरूआत की। राहुल गांधी ने कहा कि देवभूमि हिमाचल में आने के लिए हमने यात्रा का रूट ही बदल दिया। हम कम समय दे पाए, क्योंकि गांधी जी की शहीदी दिवस को हमें श्रीनगर पहुंचना है।

राहुल गांधी ने कई मुद्दों को लेकर सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने अपने मुद्दे संसद में उठाने की कोशिश की लेकिन वहां मुद्दे उठाने नहीं दिए गए। भारत की संस्थाओं जैसे न्यायपालिका, प्रेस आदि से भी बात नहीं उठा सकते, क्योंकि सब पर RSS-BJP का दबाव है। इसलिए हमने यह यात्रा निकाली है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि 3-4 लोगों के लिए पूरी सरकार चलाई जा रही है। जो भी होता है वह उन लोगों के लिए होता है, हमारे किसान, मजदूर, युवा के लिए नहीं किया जाता। भारत की सरकार जो भी करती है वह भारत के 2-3 सबसे बड़े अरबपतियों की मदद करने के लिए करती है।

 

Related Articles

Back to top button
×