नई दिल्ली

दिल्ली में कड़ाके की ठंड से सामान्य जनजीवन प्रभावित, 4 डिग्री दर्ज हुआ पारा !

दिल्ली में कड़ाके की ठंड से सामान्य जनजीवन प्रभावित, 4 डिग्री दर्ज हुआ पारा !

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बता दें दिल्ली में शीतलहर के साथ घना कोहरा भी पड़ रहा है, जिसकी वजह से यातायात में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में सुबह विजिबिलिटी 150 मीटर तक होगी। इसके अलावा राजधानी का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक , दिल्ली में 8 जनवरी से पारा बढ़ने के आसार नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि , रविवार को राजधानी में सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में बादल साफ रहने वाले है। IMD से मिली जानकारी के मुताबिक ,8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है।

दिल्ली में जबरदस्त शीतलहर के चलते गुरुवार (5 जनवरी) को इस मौसम की सबसे सर्द सुबह थी। इसके अलावा राजधानी में गुरुवार को लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस था। तो वहीं, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की माने तो , जनवरी के दूसरे हफ्ते में जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार है।

 

Related Articles

Back to top button
×