नई दिल्ली

दिल्ली के संगम विहार में 20 साल के युवक दिलशाद की आठ लोगो ने चाकू से हमला कर हत्या की,CCTV में दिखे हमलावर।

राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में आठ नाबालिग आरोपितों ने मिलकर करीब एक साल पहले हुए झगड़े का बदला लेने के लिए एक 20 वर्षीय युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। मामले की सूचना पर संगम विहार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आठों नाबालिगों को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मृतक की पहचान संगम विहार के गली संख्या-523 के मो. दिलशाद के रूप में हुई। हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।

पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि करीब एक साल पहले उनके ग्रुप के लोगों का जाट धर्मशाला के पास कुछ डीजे वालों से झगड़ा हुआ था। उनमें दिलशाद भी शामिल था। शनिवार शाम दिलशाद ने उनके समूह के एक लड़के के साथ उसी झगड़े को लेकर मारपीट की।


 

इसके बाद सभी नाबालिगों ने मिलकर उन पर चाकू से वार कर पीड़ित को गंभीर रुप से घायल कर दिया और इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×