नई दिल्ली

दिल्ली -अपनी पसंद के लड़के से प्रेम विवाह करने गर्म चाकू से दागा !

दिल्ली -अपनी पसंद के लड़के से प्रेम विवाह करने गर्म चाकू से दागा !

दिल्ली में अपनी  पसंद के लड़के से प्रेम विवाह करने पर परिजनों ने युवती को गर्म चाकू दागा। पति की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की शिकायत पर परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

पीड़िता की पहचान स्वामी श्रद्धानंद निवासी आनंदी (19) के रूप में हुई है। आनंदी ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले रंजन से हुई थी। दोनों के बीच प्यार हो गया। 7 सितंबर को दोनों ने रोहिणी कोर्ट में प्रेम विवाह कर लिया। 

आनंदी ने आरोप लगाया कि परिजनों ने अपनी मर्जी से शादी करने को लेकर उसकी पिटाई कर दी और फिर चाकू को गर्म कर उसके चेहरे, हाथ और पैर को दाग दिया। 

उसकी मां ने उसे डराने के लिए उसपर मिट्टी का तेल डाल दिया। सुबह आठ बजे उसका पति रंजन उसके घर पर आया और उसकी दयनीय हालत देखकर पुलिस को फोन किया। पुलिस ने उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पुलिस ने इस मामले में आनंदी की मां अनिता देवी और पिता राजन सैनी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है !

File Photo
File Photo

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×