राष्ट्रीय

त्रिपुरा: पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब के पुश्तैनी घर पर अज्ञात हमलावरों ने घर में की आगजनी , गाड़ियों में की तोड़-फोड़

त्रिपुरा: पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब के पुश्तैनी घर पर अज्ञात हमलावरों ने घर में की आगजनी , गाड़ियों में की तोड़-फोड़

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद बिप्लब देब के जमजुरी स्थित पुश्तैनी घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया है। हमलावरों ने घर में आग लगा दी और वहां खड़ी कई गाड़ियों में तोड़-फोड़ भी की है।

मामला गोमती जिले के उदयपुर का है। यहां त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब का पैतृक घर है। मंगलवार देर रात पूर्व मुख्यमंत्री के घर के बाहर भीड़ जुटी और हमला कर दिया।यह घटना उस समय हुई जब पुजारियों का एक समूह बिप्लब देब के उदयपुर के जामजुरी इलाके में राजनगर स्थित आवास पर पहुंचा। कहा जा रहा है कि आज देब के पिता के वार्षिक श्राद्ध समारोह है। इस मौके पर पुजारी यहां यज्ञ करने आए थे।

खबरों के मुताबिक, बदमाशों ने पुजारियों पर हमला किया और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की। आसपास के लोगों और स्थानीय लोगों ने पुजारियों को बचाया, जिसके बाद बदमाश भाग गए।

Related Articles

Back to top button
×