राष्ट्रीय
चुनाव आयोग MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज कर सकता है !

चुनाव आयोग आज पांच राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है। बता दें कि इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। इनमें से तीन राज्य ऐसे हैं, जो हिंदी बेल्ट में आते हैं। इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।



