घर का पता ‘लोक कल्याण मार्ग’ रख लेने से लोगों का कल्याण नहीं होता, EPF में ब्याज पर कटौती को लेकर राहुल गाँधी का मोदी सरकार पर तंज़ !
प्रधानमंत्री ने साढ़े 6 करोड़ कर्मचारियों के वर्तमान और भविष्य को बर्बाद करने के लिए 'महंगाई बढ़ाओ, कमाई घटाओ' मॉडल को लागू किया है
सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए PF अकाउंट में जमा राशि पर 8.5% की बजाए 8.10% की दर से ब्याज देने के फैसले को मंजूरी दे दी है। एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने शुक्रवार को इसका ऑफिस ऑर्डर जारी किया। यह दर पिछले करीब 40 साल में सबसे कम है। 1977-78 में EPFO ने 8% का ब्याज दिया था।
EPFO एक्ट के तहत कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस DA का 12% PF अकाउंट में जाता है। तो वहीं, कंपनी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस डीए का 12% कॉन्ट्रीब्यूट करती है। कंपनी के 12% कॉन्ट्रीब्यूशन में से 3.67% कर्मचारी के PF अकाउंट में जाता है और बाकी 8.33% कर्मचारी पेंशन स्कीम में जाता है।
घर का पता 'लोक कल्याण मार्ग' रख लेने से लोगों का कल्याण नहीं होता।
प्रधानमंत्री ने साढ़े 6 करोड़ कर्मचारियों के वर्तमान और उनके भविष्य को बर्बाद करने के लिए 'महंगाई बढ़ाओ, कमाई घटाओ' मॉडल को लागू किया है। pic.twitter.com/lr1prlOZEa
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 4, 2022
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए ब्याज कटौती को कर्मचारियों के वर्तमान और उनके भविष्य को बर्बाद करने वाला बताया है राहुल गाँधी ने ट्वीट कर लिखा “घर का पता ‘लोक कल्याण मार्ग’ रख लेने से लोगों का कल्याण नहीं होता।
प्रधानमंत्री ने साढ़े 6 करोड़ कर्मचारियों के वर्तमान और उनके भविष्य को बर्बाद करने के लिए ‘महंगाई बढ़ाओ, कमाई घटाओ’ मॉडल को लागू किया है।”
.