खेल जगत

नहीं रहे भारतीय क्रिकेट के महान स्पिनर क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी : 77 साल की उम्र में निधन ,पीएम मोदी ने शोक जताया !

भारतीय क्रिकेट के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया है। उन्होंने 77 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान भी थे। उन्होंने भारत के लिए 67 टेस्ट और 10 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे। उनके निधन की खबर से पूरा क्रिकेट जगत वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच सदमे में आ गया है। 1966 से 1979 तक वह भारतीय क्रिकेट का हिस्सा रहे। 22 मैचों में उन्होंने कप्तानी भी की।

बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में भारत ने 22 में से 6 टेस्ट मैच जीते थे। अभी उनके निधन का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन जानकारी के अनुसार साल 2021 में उनकी बाइपास सर्जरी हुई थी। यानी कि वह हार्ट के मरीज थे। उनके निधन पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, ‘भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है। उनके परिवार के लिए इस दुखद घड़ी में पूरा क्रिकेट जगत खड़ा है। उनका भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा योगदान रहा है। जब मैं पंजाब की टीम का प्लेयर था तो बिशन

 

बिशन सिंह बेदी अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करिअर के दौरान कुल 77 मुकाबले खेलने में कामयाब रहे। इसमें 67 टेस्ट और 10 वनडे मुकाबले शामिल हैं। बेदी ने टेस्ट क्रिकेट की 118 पारियों में 28.71 की औसत से 266 विकेट लिए थे। वहीं वनडे की 10 पारियों में सात विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×