करनाल में सीएम CM खट्टर की बैठक का विरोध, हाइवे जाम कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज, 12 घायल !
करनाल में सीएम CM खट्टर की बैठक का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज, 12 घायल !
करनाल में सीएम मनोहर लाल खट्टर की बैठक का विरोध कर रहे किसानों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। हंगामे को रोकने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। इस लाठीचार्ज मेंलाठीचार्ज में 12 किसानों के घायल होने की सूचना है।। रेलवे रोड पर स्थित होटल प्रेम प्लाजा में पंचायत व स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश सरकार की अहम बैठक चल रही है। इसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री मनाेहर लाल उपस्थित हैं। किसान इस बैठक के विरोध में उतरे हैं !
आपको अहम् सुचना दे दें उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी के MLA नरेश बाल्यान ने एक ट्वीट कर पहले ही इस तरह की किसी कार्यवाही की आशंका जताई थी ! नरेश बाल्यान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया था जिसमे उन्होंने लिखा था “आज करनाल में CM खट्टर व भाजपा के सभी MP,MLA की कोई बैठक है, किसानों के डर से करनाल सील है।
ये ड्युटी मजिस्ट्रेट कह रहे हैं कि यहां कोई नहीं आना चाहिए उठा उठा कर मारना, सिर फोड़ देना, पूरी छूट है। ऐसा क्यों?
आख़िर इतनी दरिंदगी तो अंग्रेजो ने भी अपने लोगो के साथ नही किया होगा”
आज करनाल में CM खट्टर व भाजपा के सभी MP,MLA की कोई बैठक है, किसानों के डर से करनाल सील है।
ये ड्युटी मजिस्ट्रेट कह रहे हैं कि यहां कोई नहीं आना चाहिए उठा उठा कर मारना, सिर फोड़ देना, पूरी छूट है। ऐसा क्यों?
आख़िर इतनी दरिंदगी तो अंग्रेजो ने भी अपने लोगो के साथ नही किया होगा। pic.twitter.com/W3YYxTyaPy
— MLA Naresh Balyan (@AAPNareshBalyan) August 28, 2021