नई दिल्ली
केजरीवाल के खोखले सुरक्षित दिल्ली के दावे.भगवान् भरोसे दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली में सड़क के किनारे एक बेसहारा मां और बेटी के साथ दुष्कर्म !
सुर्खियां बटोरने के लिए किसान धरना स्थल पर CCTV लगाने वाली केजरीवाल सरकार दिल्ली के आम नागरिक की सुरक्षा को लेकर बेहद लापरवाह. समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक 29 और 30 दिसंबर की रात को आरोपियों ने वजीरपुर की जेजे कॉलोनी में मां-बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। 3 जनवरी को वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। दोनों पीड़िताओं का पता चल गया। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की डीसीपी विजयंता आर्य ने कहा, कचरा बीनने वाली 35 साल की मां और करीब 18 साल की बेटी के बयान लिए गए हैं। पीड़िताओं ने संदिग्ध लोगों में से आरोपी की पहचान कर ली। ये आरोपी जहांगीर पुरी का रहने वाला 22 वर्षीय सोनू और जेजे कॉलोनी में रहने वाला 24 वर्षीय अमित है !




