राष्ट्रीय

किसानो के भारत बंद की सफलता से मोदी सरकार में बेचैनी बढ़ी !

किसानो के भारत बंद की सफलता से मोदी सरकार के पसीने छूटे !

किसानों के भारत बंद का असर विशेष रूप से हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखा। विभिन्न जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने राजमार्गों और प्रमुख सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। कई स्थानों पर वे रेल की पटरियों पर भी बैठ गए जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। उत्तर भारत में ट्रेनों के रद्द होने या देरी से चलने और सीमा पार आवाजाही को रोकने वाले बड़े पैमाने पर यातायात जाम के कारण लोगों को दिक्कत हुई।

भारत बंद की सफलता से मोदी सरकार के पसीने छूटे

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा ‘भारत बंद’ सफल रहा और हमें किसानों का पूरा समर्थन मिला। हम सब कुछ सील नहीं कर सकते क्योंकि हमें लोगों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाना है। हम सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन कोई बातचीत नहीं हो रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×