मध्यप्रदेश

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के चित्रकूट से BJP की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू,

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के चित्रकूट से BJP की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही है। आज इसका आगाज भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट क्षेत्र से हुआ। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई, उन्होंने पहले भगवान कामतानाथ के दर्शन किए।

इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।मुख्यमंत्री शिवराज ने इस अवसर पर खुशी जताते हुए कहा, ‘मध्य प्रदेश की जनता को प्रणाम करता हूं। इस बार भी आपका आशीर्वाद लेने हम आ रहे हैं। जनता ने सदैव भाजपा को आशीर्वाद दिया है, इस बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में हुए जनकल्याण के कार्यों के कार्यों के आधार पर हम जनता का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी कल चित्रकूट से पहली यात्रा का शुभारंभ करने आ रहे हैं, और फिर हमारा शीर्ष नेतृत्व इन यात्राओं में सम्मिलित होगा। सभी प्रदेशवासियों के आशीर्वाद की अपेक्षा है। मुझे पूरा विश्वास है कि हर बार की तरह इस बार भी हमें जनता अपार स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×