कर्नाटक
कर्नाटक कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, CM सिद्धारमैया ने अपने पास रखा वित्त, जानें डीके शिवकुमार को क्या मिला? देखें पूरी लिस्ट !
कर्नाटक: मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, CM सिद्धारमैया ने रखा वित्त, शिवकुमार को मिला सिंचाई, देखें पूरी लिस्ट !
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। वित्त विभाग सीएम ने खुद अपने पास रखा है। वहीं डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार सिंचाई विभाग के साथ बेंगलुरु शहर विकास मंत्रालय आया है। वहीं एचके पाटिल को कानून और संसदीय मामले, विधान, पर्यटन और दिनेश गुंडू राव को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, कृष्णा बायरेगौड़ा को राजस्व विभाग दिया गया है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को मीडिया से कहा था कि मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा जल्द ही कर दिया जाएगा। सरकार ने फैसला किया है कि लोगों से किए गए वादे को पूरा किया जाना चाहिए। ये वादे पूरे होंगे जो कि विपक्ष ने कभी नहीं किया।