जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता व् संगठन की बड़ी मांग, लोकसभा चुनाव के साथ हों विधानसभा चुनाव !
जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता व् संगठन की बड़ी मांग, लोकसभा चुनाव के साथ हों विधानसभा चुनाव !

जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सामजिक संगठन व् सामजिक कार्यकर्ता अब अपनी आवाज़ उठाने लगे है इसी कड़ी में मंगलवार को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा का चुनाव कराने की वकालत करते हुए सामजिक कार्यकर्ता परषोतम सिंह कटल बटाल (नगरोटा ) व् सामजिक कार्यकर्ता शीतल राजपूत बावा (बाग-ए-बाहु) बाहु फोर्ट जम्मू ने कहा कि लोगों को राजभवन के माध्यम से शासित होने के बजाय निर्वाचित सरकार चुनने का अवसर चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) को विधानसभा चुनाव की घोषणा जल्द करनी चाहिए और हम देखेंगे कि जनता किसे वोट देती है.’
उन्होंने वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में लागू उपराज्यपाल शासन का संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘आप (प्रधानमंत्री) लोगों को मौका नहीं दे रहे हैं…चुनाव होने दीजिए, नतीजे आपके सामने होंगे. हम उनमें से नहीं हैं जो राजभवन के जरिए लोगों पर शासन कर रहे हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपको संसदीय चुनाव (अगले साल) कराने हैं, इसके साथ विधानसभा चुनाव (जम्मू-कश्मीर में) भी होने दीजिए. हमें मौका दीजिए, हम देखेंगे कि कौन सही है और कौन गलत है.’’



