स्वास्थ्य

कड़ी मेहनत के बाद भी कम नहीं हो रहा बैली फैट? बेली फैट क्यों बढ़ता है ? इसे कम करने के उपाय पर प्रमाणित प्राकृतिक चिकित्सक प्रीति खत्री का विशेष लेख !

कड़ी मेहनत के बाद भी कम नहीं हो रहा बैली फैट? बेली फैट क्यों बढ़ता है ? इसे कम करने के उपाय पर प्रमाणित प्राकृतिक चिकित्सक प्रीति खत्री का विशेष लेख !

पेट की चर्बी कम करने के लिए योग

योगासन भी बढ़ा हुआ पेट कम करने के उपाय में शामिल है। यहां हम कुछ योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से वजन कम किया जा सकता है। चलिए, पढ़ते हैं पेट कम करने वाले योगासन के बारे में–


1. सेतुबंध योगासन

पेट कम करने के लिए क्या करें सोच रहे हैं, तो इस सेतुबंध योगासन को अभ्यास कर सकते हैं। इससे पेट व कमर के पास जमी चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह पेट व जांघों की मांसपेशियां मजबूत करने और गर्दन में किसी तरह का दर्द या फिर खिंचाव को कम करने में सहायक हो सकता है।

योगासन करने का तरीका :
जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं और दोनों घुटनों को मोड़कर एड़ियों को कूल्हों के साथ सटा लें।
इसके बाद दोनों हाथों से एड़ियों को पकड़ लें।
अब सांस लेते हुए कमर को ऊपर की ओर उठाएं, जबकि पैरों व हाथों को उसी स्थिति में रहने दें।
करीब 30 सेकंड इसी अवस्था में रहें और सामान्य गति से सांस लेते रहें।
इसके बाद सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं।
इस आसन के 4-5 राउंड किए जा सकते हैं।
सावधानी : उच्च रक्तचाप से ग्रसित लोगों को यह आसन नहीं करना चाहिए।

2. कपालभाति

पेट कम करने के घरेलू इलाज के रूप में कपालभाति योगासन को किया जा सकता है। कहा जाता है कि इसके परिणाम जल्द ही देखने को मिलते हैं। कमर के आसपास की चर्बी के साथ ही यह नितंब के फैट को भी कम कर सकता है। माना जाता है कि इसे नियमित रूप से करने से कब्ज, गैस व एसिडिटी जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं। पेट की नसें मजबूत करने और पाचन तंत्र भी अच्छा करने में भी इसे सहायक माना जाता है।

योगासन करने का तरीका :
जमीन पर सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं और आंखें बंद कर लें।
एक लंबी गहरी सांस लें और छोड़ दें।
अब धीरे-धीरे नाक के जरिए सांस को बाहर छोड़ें। जब सांस बाहर छोड़ेंगे, तो पेट अंदर की ओर होना चाहिए।
ध्यान रहे कि इसे करते हुए सांस को अंदर नहीं लेना है, सिर्फ छोड़ना है और ऐसा लगातार करना है।
प्रतिदिन इस आसन के पांच चक्र सुबह-शाम खाली पेट करने से लाभ होगा।
सावधानी : सुबह खाली पेट ही यह आसन करना चाहिए और इसे करने के आधे घंटे बाद ही कुछ खाना चाहिए। अगर शाम को कर रहे हैं, तो खाना खाने के पांच घंटे बाद करें। गभर्वती महिला को इसे नहीं करना चाहिए।

 

3. अनुलोम-विलोम प्राणायाम

पेट की चर्बी कम करने के घरेलू उपाय में अनुलोम-विलोम प्राणायाम भी शामिल है। बेशक, यह आसन करने में आसान है, लेकिन मोटापा कम करने में यह कारगर हो सकता है। मुख्य रूप से इसे नाड़ी शोधन प्राणायाम भी कहते हैं। इससे शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक से होता है।

योगासन करने का तरीका :
जमीन पर सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं और आंखें बंद कर लें।
अब दाएं हाथ के अंगूठे से दाएं तरफ की नासिका छिद्र को बंद कर दें और बाईं नासिका से सांस लें।
अब दाएं हाथ की सबसे छोटी व उसके साथ की उंगली से बाएं तरफ की नासिका को बंद कर दाईं तरफ से सांस को धीरे-धीरे छोड़ें।
अब इसी स्थिति में रहते हुए सांस को अंदर खींचे और फिर दाईं तरफ से नाक को बंद कर बाईं तरफ से सांस को छोड़ें।
इस तरह के चक्र क्षमतानुसार चार-पांच बार किए जा सकते हैं।
सावधानी : उच्च रक्तचाप व हृदय के रोगी को प्रशिक्षित योग गुरु से सलाह लेकर व उनकी देखरेख में इसे करना चाहिए। साथ ही इसे कभी जोर से या तेज गति से न करने की सलाह दी जाती है।


4. बालासन

अगर आप अब भी सोच रहे हैं कि पेट की चर्बी कैसे घटाएं, तो बालासन भी अच्छा विकल्प है। इस आसन को करते समय शरीर की स्थिति मां के कोख में पलने वाले भ्रूण की तरह होती है। इसी वजह से इसे बालासन योग कहा जाता है। बालासन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद कर सकता है। इसे रोज करीब 10 मिनट करने से पेट अंदर हो सकता है।

योगासन करने का तरीका :
सबसे पहले वज्रासन यानी घुटनों के बल बैठ जाएं और पूरा वजन एड़ियों पर डालें।
अपनी कमर को सीधा रखते हुए और सांस लेते हुए हाथों को सीधा ऊपर ले जाएं।
अब सांस छोड़ते हुए आगे की तरफ झुक जाएं।
कोशिश करें कि सिर जमीन से लग जाए और हाथ सीधे रहें।
कुछ सेकंड इस स्थिति में सामान्य गति से सांस लेते रहें और फिर सांस लेते हुए वापस उठें।
सावधानी : अगर पीठ में दर्द हो या फिर घुटनों का ऑपरेशन हुआ हो, तो यह आसन न करें। साथ ही, जिन्हें दस्त हो, वो भी यह आसन न करें।


5. नौकासन

कमर और पेट कम करने के उपाय में यह आसन फायदेमंद है। इसे करने से छोटी आंत, बड़ी आंत और पाचन तंत्र बेहतर हो सकते हैं। साथ ही चर्बी कम करने के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है। अब पेट कम करने के लिए क्या करें सोचना बंद करके नौकासन को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें।

योगासन करने का तरीका :
सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं और एड़ियों व पंजों को आपस में मिला लें।
दोनों हाथ कमर के साथ सटे होने चाहिए और हथेलियां जमीन की ओर होनी चाहिए।
पहले एक लंबी गहरी सांस लें और फिर सांस छोड़ते हुए दोनों पैर, हाथ व गर्दन को सामांतर ऊपर की तरफ उठाएं, ताकि शरीर का पूरा भार कूल्हों पर आ जाए।
इस स्थिति में करीब 30 सेकंड रहें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
इसके बाद धीरे-धीरे सांस लेते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं।
सावधानी : जिन्हें कमर व पेट संबंधी कोई गंभीर रोग हो, उन्हें यह आसन नहीं करना चाहिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी इस आसन से परहेज करना चाहिए।

पेट और कमर की चर्बी के लिए कुछ और टिप्स

संतुलित मात्रा में खाएं : दिनभर में तीन बार भूख से अधिक खाने से पेट कैसे कम होगा, जरा सोचिए। इसी वजह से जरूरी है कि हर तीन से चार घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाना खाया जाए। इससे पाचन भी अच्छा होगा और शरीर में अतिरिक्त चर्बी भी नहीं जमेगी। यही वजह है कि संतुलित मात्रा में भोजन करना भी पेट को पतला करने का उपाय हो सकता है।
अधिक पानी पिएं : दिनभर में आठ-दस गिलास पानी पीना सेहत के लिए जरूरी है। पानी तभी नहीं पीना चाहिए, जब प्यास लगी हो या फिर गला सूख रहा हो। हर तय समय पर थोड़ा-सा पानी पीना चाहिए। पानी पीने से ओवर इटिंग की आदत कम हो सकती है। इसी वजह से यह पेट कम करने के घरेलू नुस्खे में से एक माना जाता है।

नाश्ता न भूलें : जितना जरूरी सांस लेना है, उतना ही जरूरी नाश्ता है। कुछ लोग सोचते हैं कि नाश्ता नहीं करने से वजन कम होता है, जबकि ऐसा नहीं है। उल्टा नाश्ता न करने से भूख बढ़ती है और हम ज्यादा खा सकते हैं, जिससे वजन बढ़ने की समस्या पैदा हो सकती है। इसी वजह से ये पेट कम करने का घरेलू नुस्खे हमेशा याद रखें।

ग्रीन–टी : पेट का फैट कैसे कम करें, आपके इस सवाल का एक जवाब ग्रीन-टी के फायदे भी है। इसमें कैटेचिन कंपाउंड वजन नियंत्रण में सहायक सिद्ध हो सकता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए दिनभर में कम से कम एक कप ग्रीन-टी पी जा सकती है। रिसर्च में यह भी स्पष्ट है कि कैफीन के अधिक सेवन से कैटेचिन के वजन नियंत्रण प्रभाव में बाधा पड़ सकती है।

पोटैशियम युक्त खाद्य पदार्थ : केला, खुबानी और संतरे में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो वजन कम करने में मदद कर सकता है। अब जब भी मन में सवाल आए कि पेट कैसे कम होगा, तो पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में जगह जरूर दें।

फल व सब्जियां : दिनभर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में फल व सब्जियों का सेवन करते रहना चाहिए। इससे भूख कम लगेगी और मोटापा कम करने में मदद मिलेगी।

स्मूदी : संभव हो तो दिन की शुरुआत फलों की स्मूदी के साथ करें। खासकर, तरबूज की स्मूदी का सेवन करना चाहिए। तरबूज में पर्याप्त मात्रा में पानी होता है। इसे खाने के बाद पेट भरा रहता और कुछ खाने का मन नहीं करता। अब पेट कैसे घटाएं, यह सवाल जब भी मन में आए, तो तरबूज की स्मूदी को दैनिक आहार में जरूर शामिल करें।
पूरी नींद : पेट की चर्बी कम करने के तरीके तभी काम करते हैं, जब व्यक्ति पूरी नींद लेता है। हर किसी को सात-आठ घंटे की नींद लेनी ही चाहिए। कम या ज्यादा सोना, दोनों ही वजन बढ़ाने के लिए अहम कारण हैं। कहा भी जाता है कि अगर आप पूरी नींद सोते हैं, तो पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है और भोजन को पचने में मदद मिलती है (33)।
दिनचर्या में बदलाव जरूरी : पेट अंदर करने के तरीके आजमाने के साथ ही दिनचर्या में बदलाव भी जरूरी है। दिनभर बैठे रहना या बार-बार कुछ-न-कुछ खाते रहना, ऐसी आदतों को बदलना जरूरी है।

चीनी युक्त और डीप फ्राइड खाना खाने से बचें : व्यक्ति पेट कम करने का तरीका चाहे कोई भी क्यों न अपनाए, लेकिन चीनी वाले और डीप फ्राइड खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना जरूरी है। अन्यथा, पेट का मोटापा कम करने के उपाय अपना असर नहीं दिखा पाएंगे।

पेट की चर्बी कैसे कम करें, इसके बारे में विस्तार से हम ऊपर बता चुके हैं। सभी बातों से यह स्पष्ट है कि कमर और पेट की चर्बी कम करना इतना मुश्किल नहीं है। एक्सरसाइज, जीवनशैली में बदलाव और संतुलित भोजन से हर कोई आसानी से वजन कम कर सकता है। बस जरूरत है, तो दृढ़ संकल्प की, जिसके बिना मनुष्य कुछ नहीं कर पाता है। हां, अगर किसी का वजन जरूरत से कहीं ज्यादा है, तो इस लेख में बताए गए उपायों के साथ-साथ डॉक्टर से चेकअप करवाना भी जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×