उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश-बिजनौर में 13 साल की बच्‍ची के साथ हैवानियत,, आरोपी गिरफ्तार मामले की जांच जारी !

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में 13 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। देहात पुलिस अधीक्षक राम अर्ज ने बताया कि नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म करने के आरोप में 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पीड़ित परिवार का पड़ोसी है और अक्सर उनके घर जाता था।

आरोपी की पहचान सोहित पुत्र चन्द्रपाल के रूप में हुई। बताया जाता है कि गुरुवार को घटना के वक्त लड़की घर के पास पशुओं को चारा डालने गई थी। लड़की घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने लड़की को पकड़ लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लड़की के विरोध करने आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

जब लड़की घर वापस आई तो मां ने उसे डरा और रोते हुए पाया। पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद में पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर इसकी एफआईआर दर्ज करायी थी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमने लड़की के मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×