उत्तरप्रदेश
# उत्तर प्रदेश-नाबालिग दलित के साथ यौन शोषण 3 महीने से गुहार लगाने पर भी दर्ज़ नहीं हुई FIR !
उत्तर प्रदेश के अलीगढ शहर के बन्नादेवी थानाक्षेत्र में जहाँ एक 15 बर्षीय दलित नाबालिग के साथ उसके रिश्तेदार ने उस वक़्त यौन शोषण किया जब पीड़िता के परिवार वाले किसी काम से घर से बाहर गए थे ! पीड़िता ने जब घटना की जानकारी अपने परिवार को दी तब तुरंत परिवार ने उक्त घटना की शिकायत संबंधित थाने में की ! 3 माह से अधिक बीत जाने पर भी मामले की FIR तक दर्ज़ नहीं हुई है ! पीड़िता के परिवार ने बताया घटना के बाद से पीड़िता अवसाद में है और परिवार ने अपनी जान का खतरा भी बताया !.परिवार का आरोप है कि संबंधित अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे है !जबकि देश भर में महिलाओं के प्रति अत्याचार के मामले इतने बढ़ गए है पुलिस का ढुलमुल रवैया बेहद चिंताजनक है !




