नई दिल्ली
इंडिया क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में राहुल कुमार झा ने एक साथ तीन टाइटल जीतकर जमाई धाक !
इंडिया क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में राहुल कुमार झा ने एक साथ तीन टाइटल जीतकर जमाई धाक !
देश की राजधानी दिल्ली में 13 मार्च को संपन्न हुई इंडिया क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में दिल्ली के राहुल कुमार झा ने तहलका मचा दिया, बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में राहुल कुमार झा ने एक साथ तीन टाइटल जीतकर अपना सिक्का जमाया !

राहुल एक उत्साही, एथलीट, फिटनेस एक्सपर्ट है जब हम स्वास्थ्य और फिटनेस के बारे में बात करते हैं तो वह एक कुशल पेशेवर होते हैं। राहुल मन, शरीर और आत्मा की फिटनेस में विश्वास करते हैं।

एक प्रतियोगी के रूप में, उन्होंने ओपन मिस्टर दिल्ली और मिस्टर इंडिया बिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया है।

यह प्रतियोगिता दिल्ली के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन झंडेवालान में में हुई थी जहां राहुल कुमार झा ने
जूनियर बॉडी बिल्डिंग में दूसरा, सीनियर बॉडी बिल्डिंग में चौथा, और जूनियर पुरुष फिजिक्स में तीसरा स्थान प्राप्त किया !



