पंजाब
आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार का 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने से इंकार,फिलहाल कांग्रेस सरकार की दरें ही लागू !
आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार का 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने से इंकार,फिलहाल कांग्रेस सरकार की दरें ही लागू !
आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने से इंकार कर दिया है। पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने सब्सिडी समेत मौजूदा बिजली दरों को बरकरार रखा है !

मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रधान सचिव ए वेणु प्रसाद ने कहा कि पंजाब सरकार ने 7 किलोवाट तक के लोड के लिए अतिरिक्त सब्सिडी जारी रखने का फैसला किया है। कांग्रेस की सरकार ने 1 नवंबर, 2021 को इस सब्सिडी की घोषणा की थी।