राष्ट्रीय

आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध, राहुल गांधी का अमरावती को लेकर भी बड़ा ऐलान !

आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध, राहुल गांधी का अमरावती को लेकर भी बड़ा ऐलान !

आंध्र प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के चरण को पूरा करते हुए शुक्रवार को राहुल गांधी ने यात्रा को जबरदस्त समर्थन देने के लिए आंध्रप्रदेश के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह एक यादगार अनुभव रहा।

आंध्रप्रदेश में यात्रा के अंत में जारी एक बयान में उन्होंने आंध्रप्रदेश के लोगों के लिए संसद में की गई प्रतिबद्धता को याद किया और कहा कि इन प्रतिबद्धताओं को तेजी से पूरा किया जाना चाहिए, लेकिन केंद्र व राज्य सरकार इसे पूरा करने में असफल रही है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आंध्रप्रदेश की चुनौतियों से अवगत है।

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के केंद्र सरकार के निजीकरण के कदम का विरोध करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी जनता की संपत्ति के रूप में संयंत्र के सार्वजनिक क्षेत्र के दर्जे का समर्थन करती है।अतीत में राज्य कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है और पार्टी ने यहां से देश के लिए उत्कृष्ट राजनेता दिए हैं। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी राज्य में अपनी पुरानी प्रतिष्ठा हासिल करे।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार राज्य में पंचायती राज व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उनकी पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमले का कड़ा विरोध करती है। हम राज्य के किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और अन्य लोगों की आवाज को मुखर करते रहेंगे, जिनसे हमने तीन दिनों में बातचीत की है। राज्य में यात्रा के अंतिम दिन राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुरनूल जिले के मंत्रालयम से शुक्रवार सुबह यात्रा शुरू की। चार घंटे बाद यात्रा पड़ोसी राज्य कर्नाटक में फिर से प्रवेश कर गई। यह रायचूर जिले के गिलेसुगुर में रुकी। शाम को केरेबुदुर गांव से फिर से शुरू होगी।

Related Articles

Back to top button
×