दुनिया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे चिट्ठी लिखकर किया ऐलान !

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन चुनाव में नहीं उतरेंगे। उन्होंने चिट्ठी लिखकर ऐलान किया है कि वे राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। बाइडेन ने चिट्ठी में लिखा है कि वे देश के हित के लिए चुनाव से बाहर हो रहे हैं।

 


 

 

गौरतलब है कि पिछले महीने 28 जून को हुई प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता यह मांग कर रहे थे कि वे राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी छोड़ दें। टेक्सास से सांसद लॉयड डॉगेट डेमोक्रेटिक पार्टी के पहले नेता हैं, जिन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसकी मांग की थी। ऐसे में अब डेमोक्रेट के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के नाम पर कयास लगना शुरु हो गए हैं, हालांकि इस रेस में उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम की खासी चर्चा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×