खास रिपोर्ट

अब मिशन 2024 पर जुटे देश के प्रधानमंत्री मोदी ,कई दिग्गज केंद्रीय मंत्री आज से देश भर में सभाएं कर बताएंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां !

अब मिशन 2024 पर जुटे देश के प्रधानमंत्री मोदी ,कई दिग्गज केंद्रीय मंत्री आज से देश भर में सभाएं कर बताएंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां !

लोकसभा चुनाव 2024 अब भाजपा के लिए सबसे टॉप प्राथमिकता में है। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस के उपलक्ष्य में भाजपा शासित राज्यों में मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। और 9 वर्षों में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। साथ ही पार्टी एक माह का विशेष जनसंपर्क अभियान भी चलाएगी।

आज से देश के राज्यों की राजधानियों में सरकार के दिग्गज केंद्रीय मंत्री जनता को मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता को गिनवाएंगे। भाजपा 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान भी चलाएगी। इसके तहत भाजपा जनता से संपर्क करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम करेगी। उधर विपक्ष ने भी अपनी घेराबंदी शुरू कर दी है। 12 जून को पटना में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मोदी सरकार के विरोधी दल मीटिंग करेंगे। और लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाएंगे।

इस क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। और 2024 के लोकसभा चुनाव पर मंथन किया गया। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, असम के सीएम डॉ हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, नगालैंड के डिप्टी सीएम यानथुंगो पैटन, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि भाजपा शासित राज्यों में मुख्यमंत्रियों के संग केंद्रीय मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। और नौ वर्षों में मोदी सरकार क्या काम किया है। और उनकी क्या उपलब्धियों रहीं उसे पूरे जोर-शोर के साथ पेश करेंगे। साथ ही राज्य के मीडिया से दोस्ताना बातचीत भी करेंगे। इस काम के लिए मोदी सरकार ने 12 मंत्रियों को काबिल माना और यह जिम्मेदारी सौंपी है। हर मंत्री को एक-एक राजधानी का जिम्मा सौंप दिया है।

मुंबई में निर्मला सीतारमण
अहमदाबाद में अनुराग ठाकुर
बेंगलुरु में मिनाक्षी लेखी
लखनऊ में हरदीप सिंह पुरी
गुवाहाटी में अश्विनी वैष्णव
भोपाल में भूपेंद्र यादव
हैदराबाद में अर्जुन मेघवाल
चेन्नई में जितेंद्र सिंह
पटना में गजेंद्र सिंह
कोलकाता में मनसुख मांडविया
जयपुर में पीयूष गोयल
रोहतक में स्मृति ईरानी

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×