राजस्थान

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की रोडवेज कर्मचारियों को बड़ी सौगात, कर्मचारियों को OPS देने का किया ऐलान !

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की रोडवेज कर्मचारियों को बड़ी सौगात, कर्मचारियों को OPS देने का किया ऐलान !

कांग्रेस की राजस्थान सरकार ने रोडवेज कर्मचटारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रोडवेज कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन योजना का लाभ देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि राजस्थान परिवहन निगम मंत्रालय के अधीनस्थ कर्मचारी संघ लंबे समय से सीएम अशोक गहलोत से ओल्ड पेंशन योजना का लाभ देने की मांग कर रहे थे।

इस ऐलान के साथ ही राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की और ओल्ड पेंशन योजना का लाभ देने का आभार व्यक्त किया। साथ ही रोडवेज कर्मचारियों की अन्य मांगों जैसे राज्य कर्मचारी का दर्जा देने के साथ ही राजस्थान रोडवेज के कर्मचारियों के वेतन पेंशन का भुगतान राज्य सरकार की कोषागार से करने की मांग रखी गई।

Related Articles

Back to top button
×