राष्ट्रीय

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी, घोसी सीट पर भाजपा-सपा के बीच कड़ा मुकाबला !

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी उप चुनाव के रण का आज परिणाम आएगा। मतगणना शुरू हो गई है। इस चुनावी दंगल में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि मुख्‍य मुकाबला भाजपा के दारा सिंह और सपा के सुधाकर सिंह के बीच है।

मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय होगी। इसकी मानीटरिंग एसपी जहां खुद कर रहे हैं, तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था एएसपी के कंधे पर है। कलेक्ट्रेट परिसर के प्रथम व द्वितीय तल पर 14 टेबलों पर मतों की गिनती हो रही है। इसके लिए 19 मतगणना टीमें लगाई गई हैं। साथ ही तीन टीमें रिजर्व रखी गई हैं। इसे लेकर कलेक्ट्रेट परिसर की पूरी तरह से नाकेबंदी की गई है।

पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के अनुसार, जनपद में धारा 144 लागू है। यदि कोई बाहरी व्यक्ति मतगणना स्थल के आसपास अनाधिकृत रूप से पाया जाएगा, तो उसके विरुद्ध समुचित वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मतगणना में पारदर्शिता बरती जाएगी। मतगणना परिणाम के पल-पल के गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। पूरा कलेक्ट्रेट परिसर सुरक्षा घेरे में रहेगा। गौरतलब हो कि करीब 16 माह में सपा से विधायक का पद त्याग कर भाजपा से विधायक बनने की फिराक में लगे दारा सिंह चौहान विधानसभा पहुंचेंगे या नहीं यह आज तय हो जाएगा। घोसी विस उपचुनाव का परिणाम एनडीए व विरोधी दलों के आइएनडीआइए गठबंधन का भविष्य तय करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×