नई दिल्ली

IT Raid : नोएडा में भारत की सबसे बड़ी पैकेजिंग और सॉल्यूशन कंपनी यूफ्लेक्स पर आयकर की रेड, 1.5 करोड़ कैश हुआ बरामद !

IT Raid : नोएडा में भारत की सबसे बड़ी पैकेजिंग और सॉल्यूशन कंपनी यूफ्लेक्स पर आयकर की रेड, 1.5 करोड़ कैश हुआ बरामद !

नोए़़डा। यूफ्लेक्स कंपनी पर आयकर विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है। करीब दस राज्यों में कंपनी से जुड़े 80 ठिकानों पर बुधवार को आयकर ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। जांच में अब तक करीब 177 करोड़ के टैक्स की हेराफेरी पकड़ी जा चुकी है, जबकि 100 करोड़ से अधिक के लेनदेन के संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसके अलावा आयकर की टीम ने नोएडा और दिल्ली के ठिकानों से 1.5 करोड़ नकद जब्त किए गए है, साथ ही 15 बैंक लॉकर सीज कर दिए गए हैं।

आयकर विभाग की टीमों ने मंगलवार सुबह करीब पांच बजे कंपनी से जुड़े परिसरों और अधिकारियों के घरों पर एक साथ  छापा मारा, जिसमें नोएडा के 32 और दिल्ली के 16 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। बुधवार को नोएडा, दिल्ली, हरिद्वार और ग्वालियर में छह अतिरिक्त स्थानों पर छापे मारे गए है। बरामद दस्तावेज के आधार पर जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

यूफ्लेक्स कंपनी की बात की जाए तो इनकी स्थापना 1985 में हुई थी। यूफ्लेक्स भारत की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल पैकेजिंग और सॉल्यूशन कंपनी है, इसकी स्थापना व्यापारी अशोक चुतर्वेदी ने की थी, वर्तमान में वह कंपनी के चैयरमैन भी है। पिछले तीन दशक से कंपनी देश के साथ- साथ विदेशों में भी बड़ा निवेश कर रही है। इसके अलावा कंपनी खुद को विश्वस्तरीय पैकेजिंग करने का भी दावा करती है।

Related Articles

Back to top button
×