राष्ट्रीय
लोकसभा चुनाव के 7वें और आखिरी चरण के तहत आज 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदान जारी दोपहर 1 बजे तक 40.09% मतदान की खबर !

लोकसभा चुनाव के सातवें यानी आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोटिंग होगी। इस चरण के मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुए चुनाव के सभी चरणों का मतदान संपन्न हो जाएगा।
सातवें चरण में दोपहर एक तक 40.09 फीसदी वोटिंग हो गई है। सातवें चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इस दौरान कई दिग्गज राजनेताओं और अभिनेताओं ने मतदान किया। आज ही वाराणसी सीट पर भी वोटिंग हो रही है, जहां से पीएम नरेन्द्र मोदी उम्मीदवार हैं।



