राष्ट्रीय
भारत की मुख्य ‘विपक्षी पार्टी का बैंक अकाउंट फ्रीज,कांग्रेस का आरोप संवैधानिक संस्थानों ने कुछ भी नहीं किया, ये कैसा लोकतंत्र ?’
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए। किसी कोर्ट ने, चुनाव आयोग ने कुछ नहीं कहा। यहां कोई लोकतंत्र नहीं है। भारत की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है और संवैधानिक संस्थानों ने कुछ भी नहीं किया !
इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोकतंत्र को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड से बीजेपी को बड़ा फायदा हुआ है। अगर कांग्रेस किसी भी तरह से चुनाव प्रचार में खर्च नहीं कर सके तो चुनाव किस बात का। पिछले एक महीने से हम हमारे 285 करोड़ का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। अगर हम कोई काम नहीं कर सकते तो लोकतंत्र कैसे जिंदा रहेगा।