PM मोदी की आलोचना वाली BBC डॉक्यूमेंट्री पर बोले राहुल गाँधी ,”आप प्रतिबंध लगा सकते हैं, आप दबा सकते हैं लेकिन फिर भी सत्य छुपाया नहीं जा सकता ” !
PM मोदी की आलोचना वाली BBC डॉक्यूमेंट्री पर बोले राहुल गाँधी ,"आप प्रतिबंध लगा सकते हैं, आप दबा सकते हैं लेकिन फिर भी सत्य छुपाया नहीं जा सकता " !

बीबीसी की जिस डाक्यूमेंट्री ने भारत और अन्य देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है उसके बारे में कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि आप सच को चाहे जितना भी छिपा लो, सच तो सामने आकर ही रहता है। ध्यान दिला दें कि इंडिया- द मोदी क्वेस्चन नाम की इस डाक्यूमेंट्री का दूसरा भाग इंग्लैंड में स्थानीय समयानुसार आज रात 9 बजे जारी होने वाला है। पहला हिस्सा जारी हो चुका है और इसमें 2002 के दंगों के लिए तत्कालीन गुजरात सरकार को जिम्मेदार बताया गया है।

इसी डाक्यूमेंट्री के बारे में जम्मू में हुई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी से सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा, “आप हमारे शास्त्रों को पढ़ें, भगवद गीता को पढ़ें या उपनिषदों को पढ़ें, उसमें आप देखेंगे, उसमें लिखा है कि सत्य छुपाया नहीं जा सकता। सच्चाई हमेशा सामने आती है। तो, आप प्रतिबंध लगा सकते हैं, आप प्रेस को दबा सकते हैं, आप संस्थानों को नियंत्रित कर सकते हैं, आप सीबीआई, ईडी सभी चीजों का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन, सच तो सच है। सत्य चमकता है। बाहर निकलने की उसकी आदत है। इसलिए कितना भी प्रतिबंध, दमन और डराने की कोशिश की जाए, सच को सामने आने से नहीं रोक सकते।



