दिल्ली दंगों के आरोपी अजय गोस्वामी ने युवक को जमकर पीटा ! जबरन लगवाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे ! देखें वीडियो
दिल्ली के खजूरी खास में एक युवक को बेरहमी से पीटने और उससे हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है ! वायरल वीडियो के आधार पर खजूरी खास थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी अजय गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है ! पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अजय गोस्वामी के खिलाफ दंगों के वक्त एफआईआर भी दर्ज हुई थी !