इस्कॉन ने बीजेपी सांसद मेनका गांधी को भेजा 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, लगाया था गौकशी का आरोप !

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की इस्कॉन को लेकर की गई टिप्पणी ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इसको लेकर इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस थमाया है। मेनका ने इस्कॉन को लेकर कहा था कि वह कसाइयों को गौशालाओं से गाय बेचते हैं।

एक्स पर एक पोस्ट में कोलकाता से इस्कॉन उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राधारमण दास ने कहा, “आज हमने इस्कॉन के खिलाफ पूरी तरह से निराधार आरोप लगाने के लिए श्रीमती मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद के एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ दिनों बाद आया है।
नरेंद्र मोदी की भाजपा की नेता मेनका गांधी के विचार ISCKON कौन के बारे में,
यह कोई खबर नहीं है खबर तब होती जब यही बात किसी विपक्षी पार्टी के नेता ने कही होती तो अभी तक गोदी मीडिया, सनातन धर्म के दुश्मन ,ISCKON के गुनहगार जैसे मुद्दों पर डिबेट शुरू कर चुका होता ! #ISCKON pic.twitter.com/hjNE3lFAH9
— News Network 24×7 (@24x7_network) September 26, 2023
वायरल वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, “इस्कॉन देश में सबसे बड़ा धोखेबाज है। यह गौशालाओं का रखरखाव करता है और विशाल भूमि सहित सरकार से लाभ प्राप्त करता है।”
उन्होंने आंध्र प्रदेश में इस्कॉन की अनंतपुर गौशाला की अपनी यात्रा को भी याद किया, जहां उन्होंने दावा किया था कि उन्हें ऐसी कोई गाय नहीं मिली जो दूध न देती हो या बछड़े न देती हो।
वीडियो में उन्होंने कहा, “पूरी डेयरी में दूध न देने वाली गाय नहीं थी। वहां एक भी बछड़ा नहीं था। इसका मतलब है कि सभी बेच दिए गए।”
उन्होंने कहा था, “इस्कॉन अपनी सारी गायें कसाइयों को बेच रहा है। वे जितना करते हैं उतना कोई नहीं करता, और वे सड़कों पर ‘हरे राम हरे कृष्ण’ गाते हैं। फिर वे कहते हैं कि उनका पूरा जीवन दूध पर निर्भर है। ”किसी ने भी इतने मवेशी कसाइयों को नहीं बेचे हैं, जितने उन्होंने बेचे हैं।”
हालांकि, उनके आरोपों को इस्कॉन ने खारिज कर दिया था।
इस्कॉन ने एक बयान में कहा कि मेनका गांधी का एक वीडियो हमारे संज्ञान में आया है जिसमें इस्कॉन और उसके गाय देखभाल मानकों के बारे में अप्रमाणित और गलत जानकारी प्रस्तुत की गई है।



