#Apple के CEO टिम कुक ने किया भारत के मुंबई शहर में पहले Apple रिटेल स्टोर का उद्घाटन, जल्द ही दिल्ली में भी इसके एक स्टोर का उद्घाटन होगा !
#Apple के CEO टिम कुक ने किया भारत के मुंबई शहर में पहले Apple रिटेल स्टोर का उद्घाटन, जल्द ही दिल्ली में भी इसके एक स्टोर का उद्घाटन होगा !
मुंबई में आज भारत के पहले एपल स्टोर का उद्घाटन हुआ। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खुलने वाले इस स्टोर का उद्धाटन करने के लिए खुद एपल के सीईओ टिम कुक भारत आये है ।
#WATCH | Apple CEO Tim Cook opens the gates to India's first Apple store at Mumbai's Bandra Kurla Complex pic.twitter.com/MCMzspFrvp
— ANI (@ANI) April 18, 2023
कंपनी को उम्मीद है कि इन रिटेल स्टोर के जरिए उसे 1.4 अरब की आबादी वाले इस देश में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी। लोगों में भी इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। स्टोर खुलने से पहले ही बाहर खरीदारों की लंबी कतार लग गई थी।
बता दें कि आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल ने वित्त वर्ष 2023 के दौरान भारत में 6 अरब डॉलर की बिक्री की है। वहीं, पिछले वित्त वर्ष के दौरान उसकी भारत में बिक्री 4.1 अरब डॉलर रही थी। यह किसी एक वित्त वर्ष में एपल इंडिया की ओर से दर्ज की गई सबसे अधिक बिक्री है। इससे एपल के लिए भारत की बढ़ती अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
एपल अभी तक भारत में बिक्री के लिए रिटेल पार्टनर्स और ऑनलाइन बिक्री पर निर्भर था। कंपनी ने देश में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर साल 2020 में खोला था। मंगलवार को एपल ने मुंबई में अपना पहला ऑफलाइन स्टोर खोला। इसी हफ्ते वह दिल्ली में भी इसके एक स्टोर का उद्घाटन होगा। कंपनी को इससे अपनी बिक्री में भारी उछाल की उम्मीद है।