राष्ट्रीय

आज मानसून के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद तेज बारिश होने की संभावना !

आज मानसून के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद तेज बारिश होने की संभावना !

दिल्ली में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD) के अनुसार  आज मानसून के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। दिल्ली में मानसून की देरी के कारण दिल्ली वालों का गर्मी और उमस से हालत बेहाल हो गया हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार को तेज बारिश होने की संभावना है।

गर्मी और उमस से लोग हो रहे हैं बेहाल,

मौसम विभाग के अनुसार में सोमवार को 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। दिल्ली में रविवार को 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक और 28.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को ‘ट्रेस’ बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार रात से सोमवार सुबह तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×