हरियाणा
हरियाणा BJP प्रदेश अध्यक्ष का किसानों ने किया विरोध U टर्न लेकर भागते दिखे !
पंजाब और हरियाणा के कई गाँवों में भाजपा नेताओं की एंट्री बंद ।
किसानों द्वारा कृषि कानूनों का विरोध जोरों शोरों से चल रहा है। कोरोना महामारी के दौरान भी किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले रखा है।
U टर्न लेकर भागते दिखे BJP प्रदेश अध्यक्ष
इसी बीच खबर सामने आई है कि भाजपा शासित हरियाणा के हिसार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के काफिले को किसानों द्वारा काले झंडे दिखाए गए हैं।बताया जाता है कि किसानों का विरोध देखते हुए भाजपा नेता ओपी धनखड़ का काफिला 200 मीटर पहले ही यू-टर्न लेकर निकल गया। ये घटना पंजाब के खरड़ गाँव की है।