दिल्ली:- दिल्ली नगर निगम चुनाव हेतु भाजपा के मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी !
दिल्ली:- दिल्ली नगर निगम चुनाव हेतु भाजपा के मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी !
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए मेयर और डिप्टी मेयर सहित अन्य पदों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। आदेश गुप्ता द्वारा ट्वीट की गई लिस्ट के अनुसार,मेयर पद के लिए राजा इकबाल सिंह, मुकेश सूर्यन और श्याम सुंदर अग्रवाल क्रमश: उत्तर, दक्षिण और पूर्वी निगमों के उम्मीदवार हैं। डिप्टी मेयर पद के लिए दक्षिणी दिल्ली से पवन शर्मा और ,उत्तरी दिल्ली से अर्चना दिलीप सिंह, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए किरण वैध के नाम शामिल हैं।सूची के अनुसार, नेता सदन के लिए घोषित उम्मीदवारों में छैल बिहारी गोस्वामी (एनडीएमसी), इंद्रजीत सेहरावत (एसडीएमसी) और सत्यपाल सिंह (ईडीएमसी) हैं। उत्तर, दक्षिण और पूर्व की स्थायी समिति अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार क्रमशः जोगी राम जैन, कर्नल (सेवानिवृत्त) बीके ओबरॉय और वीर सिंह पंवार हैं और वहीं विजय कुमार भगत (एनडीएमसी), पूनम भाटी हैं (एसडीएमसी) और दीपक मल्होत्रा (ईडीएमसी) को उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है।
आज भाजपा दिल्ली द्वारा उत्तरी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम एवं पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर, उप – महापौर, अध्यक्ष स्थायी समिति, उपाध्यक्ष स्थायी समिति के चुनाव हेतु एवं नेता सदन के मनोनयन की निम्नलिखित घोषणा की जाती है। pic.twitter.com/Nghs2HhV3j
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) June 8, 2021