पंजाब

बीजेपी-अकाली दल के गठबंधन की घोषणा होती ही पंजाब के किसानो का फूटा गुस्सा ,बताया दोनों ने अपने निजी हितों के लिए समझौता किया किसानों को इस गठबंधन से उन्हें कोई उम्मीद नहीं

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के अनुसार, बीजेपी और अकाली दल ने यह समझौता केवल अपने निजी और राजनीतिक हितों को साधने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में बीजेपी और राज्य में पूर्व में अकाली दल के शासन के दौरान किसानों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, इसलिए किसानों को इस गठबंधन से कोई उम्मीद नहीं है।

क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने केंद्र सरकार पर पंजाब के मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। किसान संगठनों का कहना है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, नदी जल विवाद, पंजाबी भाषी क्षेत्रों और ‘बंदी सिंहों’ (सिख कैदियों) की रिहाई जैसे बुनियादी मुद्दे आज भी अनसुलझे हैं।

कई किसान संगठनों ने इस गठबंधन पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या बीजेपी अब किसान-समर्थक हो गई है। कुछ किसान नेताओं का मानना है कि राज्य नशे, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रहा है, लेकिन पार्टियां केवल सत्ता हासिल करने के लिए साथ आ रही हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×