‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च को कुचलने के लिए अमित शाह की दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को गिरफ्तार किया आज होगी कोर्ट में आज पेशी,

दिल्ली के कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर यह आज की सबसे बड़ी अपडेट है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को प्रिवेंटिव अरेस्ट (एहतियातन गिरफ्तारी) के बाद आज, 17 अक्टूबर 2026 को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट (SEM) की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने दिपके के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत कार्रवाई की है, जो शांति भंग की आशंका को रोकने के लिए एहतियातन की जाती है
पुलिस का आरोप है कि दिपके को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क न जाने के लिए दो नोटिस दिए गए थे, जिनका उन्होंने पालन नहीं किया। इसके अलावा उन्होंने पहले एक पीस बॉन्ड (शांति मुचलका) भरा था, जिसके उल्लंघन का उन पर आरोप है
आज SEM कोर्ट तय करेगी कि अभिजीत दिपके को जमानत पर रिहा किया जाएगा या उनके पिछले सहयोगियों की तरह न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा



