नई दिल्ली
दो मुस्लिम दो पत्रकारों को दिल्ली पुलिस पर अमित शाह के कार्यक्रम से हिरासत में लेकर कमरा बंद कर पीटने का आरोप,घण्टे हुमंगामे का बाद देर रात दर्ज़ की !

दिल्ली पुलिस पर साकेत थाने में 4PM न्यूज की महिला पत्रकारों शाहीन खान और नफीसा खान को हिरासत में लेकर कमरा बंद कर बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगा है।
पत्रकारों का आरोप है कि वे कार्यक्रम के दौरान सवाल पूछने की कोशिश कर रही थीं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और साकेत थाने के एक कमरे में बंद करके करीब 30 से 40 मिनट तक लात-घूंसों और लाठियों से पीटा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पहचान और धर्म (मुस्लिम होने) को लेकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
मारपीट के बाद दोनों पत्रकारों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। घटना से नाराज वकीलों और समर्थकों ने देर रात तक साकेत थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया 6 घण्टे हंगामे के देर रात दर्ज़ की गयी
!



